भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 का हुआ आगाज़, राहुल गांधी की दूसरी यात्रा क्या चुनाव जीता पाएगी ?

कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रही है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसका स्थान बदल दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि यह बदलाव सरकार की शटरों की वजह से किया गया है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने जो शर्तें रखी थीं, उसके साथ इंफाल में यात्रा शुरू नहीं हो सकती थी। जिसके बाद इसके स्थान में बदलाव किया गया।अब राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली यह यात्रा इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी। 
मणिपुर कांग्रेस के प्रमुख कीशम मेघचन्द्र ने बताया कि साल की शुरुआत में 2 जनवरी को जिला प्रशासन से इम्फाल के हप्ता कांगजेइबुंग मैदान से यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए यात्रा की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह 10 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मिले। उन्होंने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दे दी। इसमें एक प्रमुख शर्त यह थी कि यात्रा में केवल एक हजार लोग ही शामिल होंगे। इससे ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि शर्तें हमारे लिए चिंताजनक थीं। 10 जनवरी को देर रात थौबल जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खोंगजोम के प्राइवेट ग्राउंड से यात्रा की अनुमति दी। इसके बाद हमने जगह बदलने का फैसला किया। 14 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। रूट में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं इससे पहले कीशम मेघचंद्रा ने कहा था कि हम वास्तव में सरकार को दुनिया को यह दिखाने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं कि मणिपुर सामान्य स्थिति में लौट रहा है।
बता दें कि इस बार भी यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस यात्रा से जुड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं, कांग्रेस के मित्र दलों और सिविल सोसाइटी को भी आमंत्रित किया गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स