उत्तर प्रदेश में बारिश बनी राहत और चुनौती, कई जिलों में अलर्ट जारी।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। बीती रात नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही, जो सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी भी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, लेकिन वहां किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अगस्त से बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ सकता है और रविवार तक हल्की-फुल्की बौछारें हो सकती हैं। हालांकि सोमवार से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तेज बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, सँभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली जिलों में आज गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, झांसी, महोबा, ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा और बस्ती जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज जिलों में एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
















































































Leave Your Message