एक्स के साथ नजर आईं ईशा मालवीय, अभिषेक का नाम सुनते ही आई हंसी – क्या है इस रिश्ते की सच्चाई?
टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के बीच फिर से नज़दीकियों की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ कार में देखा गया, जिसके बाद अफवाहें तेज़ हो गईं कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है। ईशा और अभिषेक पहले टीवी शो 'उड़ारियां' के दौरान करीब आए थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ईशा ने एक्टर समर्थ जुरेल को डेट करना शुरू किया, लेकिन बिग बॉस 17 के दौरान उनका भी ब्रेकअप हो गया। अब जब ईशा, अभिषेक और समर्थ को एक ही शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया, तो फैंस के बीच चर्चा और भी बढ़ गई। वायरल वीडियो में जब ईशा से उनके और अभिषेक के रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो वह शर्माने लगीं और बोलीं, "मैं सबकी बात पर हंसती हूं।" हालांकि उन्होंने साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके हावभाव ने फैंस को और सोचने पर मजबूर कर दिया है।
अभिषेक कुमार आखिरी बार शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आए थे, जो 27 जुलाई 2025 को खत्म हुआ। इस वक्त वह ड्रीमियाता ड्रामा के यूट्यूब शो ‘तू आशिकी है’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं ईशा मालवीय की बात करें तो वह हाल ही में एक हिट मराठी गाने ‘शकी शकी’ में दिखीं थीं। सोशल मीडिया पर यह भी खबरें हैं कि वह एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ में नजर आ सकती हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं आई है।
















































































Leave Your Message