उर्वशी रौतेला का आरोप – लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ ₹70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग, एयरपोर्ट अधिकारियों पर भी जताई नाराज़गी।
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर उनका ₹70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग चोरी हो गया। एक्ट्रेस विंबलडन देखने लंदन पहुंची थीं और उन्होंने बताया कि मुंबई से एमिरेट्स की फ्लाइट लेने के बाद उनका क्रिश्चियन डायर ब्राउन बैग लगेज बेल्ट से गायब हो गया। उन्होंने इसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी की गंभीर चूक बताया और कहा कि यह सिर्फ बैग की चोरी नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मामला है। उर्वशी ने बताया कि उन्होंने एमिरेट्स और गैटविक एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर ₹70 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी होने का दावा किया है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने चोरी की शिकायत की हो। इससे पहले, उनकी मां मीरा रौतेला ने उर्वशी की पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर 2015-2017 के बीच चोरी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। करियर की बात करें तो उर्वशी ब्यूटी पेजेंट्स से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों तक में एक्टिव रही हैं। उन्होंने 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में काम किया है और 'लव डोज' व 'बिजली की तार' जैसे म्यूजिक वीडियोज़ से लोकप्रियता पाई। हाल ही में वे सनी देओल की फिल्म 'जाट' के एक डांस नंबर में नजर आई थीं।
















































































Leave Your Message