चीन की मदद से पाकिस्तान ने लॉन्च किया जासूसी सैटेलाइट PRSS-01, अब अंतरिक्ष से होगी CPEC और रणनीतिक क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी।
पाकिस्तान ने चीन की मदद से अपना रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट PRSS-01 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्चिंग चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सैटेलाइट 24 घंटे हाई-रिजॉल्यूशन इमेज देने में सक्षम होगा और इसका उपयोग शहरी योजना, कृषि निगरानी, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। साथ ही, यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर निगरानी भी रखेगा। पाकिस्तान ने इसे "स्पेस में बड़ी उपलब्धि" बताया है।
पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO ने चीन की CETC और MICROSAT के साथ मिलकर सफलतापूर्वक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया है। इस उपलब्धि से पाकिस्तान ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है। यह लॉन्च चीन-पाकिस्तान के रणनीतिक रिश्तों को और गहरा करता है। चीन पहले से ही पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में निवेश कर रहा है और अब सैटेलाइट लॉन्च में मदद कर इस सहयोग को और मजबूती दी है। यह सहयोग चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का हिस्सा है, जो चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक अहम प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देना है।
















































































Leave Your Message