परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक प्रेम कहानी, अब 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर! नया गाना ‘परदेसिया’ हुआ रिलीज़। 

बॉलीवुड फिल्म परम सुंदरी अपने जून में आए टीज़र के बाद से सुर्खियों में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। बुधवार को फिल्म का नया गाना परदेसिया रिलीज़ किया गया, जिसमें दोनों कलाकारों की क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हाल ही में फिल्म सैयारा के गानों की तरह, परम सुंदरी का यह गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक फैन ने कमेंट किया कि बॉलीवुड में क्लासिकल गानों का पुराना दौर लौट आया है।फिल्म परम सुंदरी की रिलीज़ डेट बदलकर अब 25 अगस्त कर दी गई है, क्योंकि यह पहले अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से क्लैश होने वाली थी। दोनों फिल्मों की रिलीज़ तारीखें बॉक्स ऑफिस पर सैय्यारा के प्रदर्शन के बाद बदली गईं। यह रोमांटिक ड्रामा एक उत्तर भारत के लड़के और दक्षिण भारत की लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है और इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का लोकप्रिय गाना परदेसिया सोनू निगम, कृष्णकली साहा और सचिन-जिगर ने गाया है, जिसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा और सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। गाना खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट हुआ है और जाह्नवी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री और लुक को खास माना जा रहा है।

मैडॉक फिल्म्स की परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज़ होगी। यह जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर उत्तर-दक्षिण प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और निर्माण दिनेश विजन ने। जून में जारी टीज़र को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जाह्नवी ने हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 में काम किया है, जबकि सिद्धार्थ की पिछली फिल्म योद्धा (2024) थी। जाह्नवी के आगामी प्रोजेक्ट्स में तुलसी कुमारी, पेड्डी, और होमबाउंड हैं, और सिद्धार्थ के पास वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट पाइपलाइन में है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स