पीएम मोदी के भाषण के लिए जनता की राय आमंत्रित, MYGOV और NAMO ऐप पर स्वतंत्रता दिवस फोरम हुआ शुरू।
भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है और इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। देशभर में इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस का सबसे प्रतीक्षित हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले से भाषण होता है। पीएम मोदी इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे और इसके लिए उन्होंने जनता से खास मदद मांगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं कि वे इस भाषण में किन विषयों या विचारों को देखना चाहेंगे।" पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जनता अपने विचार MyGov वेबसाइट और NaMo ऐप पर मौजूद ओपन फोरम पर साझा कर सकती है, जिससे वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया है। यह पांच दिवसीय अभियान होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, मेट्रो स्टेशनों और आसपास के इलाकों में किया गया। जांच के दौरान 100 से अधिक जगहों पर सुरक्षा खामियां पाई गईं, जिनमें खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी और अन्य कमियां शामिल हैं। पुलिस ने इन खामियों को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाने का आश्वासन दिया है ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।
















































































Leave Your Message