'जब भी मैं विराट...,' यशस्वी जायसवाल ने खोला सफलता का राज़, रोहित से मिले कुछ बेहतर खेल खेलने के टिप्स .

 
'जब भी मैं विराट...,' यशस्वी जायसवाल ने खोला सफलता का राज़, रोहित से मिले  कुछ बेहतर  खेल खेलने  के टिप्स  .. 

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में युवा यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 34 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली. मैच के बाद इस युवा ओपनर ने कई बड़े खुलासे कर दिए।  
   भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का अहम रोल रहा. जायसवाल ने सिर्फ 34 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली. मैच के बाद इस युवा ओपनर ने कई बड़े खुलासे किए।  

च के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा, "मुझे अपना नेचुरल खेल खेलने के लिए कहा गया था और मैं ऐसा करने की कोशिश कर रहा था।   मैं ढीली गेंदों पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था।  मेरा ध्यान टीम को अच्छी शुरुआत देने पर था. मैंने अच्छी शुरुआत दी तो मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहा था. मैं अपनी स्ट्राइक रेट को बेहतर बनाए रखने की कोशिश कर रहा था. मैं अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर ध्यान दे रहा था। "

22 साल के यशस्वी जायसवाल ने आगे कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तब वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं अभ्यास सत्र के दौरान कड़ी मेहनत करता हूं. जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं टीम के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ योगदान दूं जो सबसे महत्वपूर्ण है। "

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स