पीएम मोदी बोले, पहलगाम में 26 निर्दोषों की मौत ने देश के हृदय को घायल किया, न्याय सुनिश्चित किया जाए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचे और बनौली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने काशी से अपने गहरे जुड़ाव का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए 26 निर्दोषों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन बाबा विश्वनाथ से लिया था, जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ पूरा हुआ। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने काशी के हर परिवार को प्रणाम और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में कहा कि सावन के पावन महीने में उन्हें काशी के अपने परिवार से मिलने का अवसर मिला है और वे काशी के हर परिवार को प्रणाम करते हैं। वाराणसी दौरे के दौरान मोदी ने काशी में 2200 करोड़ रुपये के 52 परियोजनाओं का शुभारंभ किया और देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये जारी किए। साथ ही दालमंडी परियोजना की आधारशिला भी रखी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनौली में उनका स्वागत किया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम का काशी आना महत्वपूर्ण है। योगी ने कहा कि नया भारत आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने और दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें खत्म करने का काम कर रहा है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स