सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने रक्षाबंधन एड से किया एक्टिंग डेब्यू। 

सलमान खान के खास बॉडीगार्ड शेरा ने अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने एक किराना डिलीवरी ऐप *इंस्टामार्ट* के रक्षाबंधन कैंपेन में दमदार एक्टिंग करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। इस एड में शेरा एक ऐसे 'भाई' की भूमिका में नजर आते हैं जो ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद करता है—बारिश में ऑटो दिलाना हो या छेड़छाड़ से बचाना, वह हर बार मदद के लिए तैयार रहते हैं। वीडियो में शेरा कहते हैं, *"मैं शेरा, भाई का बॉडीगार्ड। रक्षा करता हूं, इसलिए हर रक्षाबंधन पर दोज विदाउट ब्रोज मुझे अपना भाई बना लेती हैं। इस भावुक लेकिन जोशीले विज्ञापन में शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं बल्कि एक जिम्मेदार भाई की भूमिका निभाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। कुछ लोगों ने उनकी तुलना युवराज सिंह और मीका सिंह से भी की है। यह वीडियो रक्षाबंधन से पहले लॉन्च हुआ और इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। शेरा का यह नया रोल फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं।

सलमान खान के बॉडीगार्ड के रूप में पहचाने जाने वाले शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, पिछले लगभग तीन दशकों से सलमान की सुरक्षा में तैनात हैं। साल 1995 से वह सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड और सिक्योरिटी हेड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शेरा सिर्फ सलमान के साथ नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के लिए भी सिक्योरिटी हैंडल कर चुके हैं। जस्टिन बीबर के 2017 मुंबई कॉन्सर्ट में शेरा उनकी सिक्योरिटी की कमान संभाल चुके हैं। शेरा खुद की एक सिक्योरिटी कंपनी "टाइगर सिक्योरिटी" भी चलाते हैं, जो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को सुरक्षा सेवा देती है। बॉडीगार्ड बनने से पहले शेरा एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर थे। उन्होंने 1987 में 'मुंबई जूनियर' का खिताब जीता था और 1988 में 'मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर' में उपविजेता बने थे। 90 के दशक की शुरुआत में उन्होंने बॉडीगार्ड के तौर पर काम शुरू किया और जल्दी ही सलमान खान के सबसे करीबी और भरोसेमंद लोगों में शामिल हो गए।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स