झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व सीएम शिबू सोरेन का दिल्ली में हुआ निधन। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और जून 2025 से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 'दिशोम गुरु' के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ी गई लड़ाई में एक प्रमुख चेहरा रहे। उन्होंने 'धनकटनी आंदोलन' के जरिए महाजनों और साहूकारों के खिलाफ आदिवासी समुदाय को संगठित किया और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वे तीन बार (2005, 2008, 2009) झारखंड के मुख्यमंत्री बने, हालांकि कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन दुमका से कई बार सांसद रहे और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य थे। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल का दौरा किया था। शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स