SAIYAARA का ब्लॉकबस्टर धमाका! अहान पांडे-अनीत पड्डा बने पहले डेब्यू स्टार्स जिनकी फिल्म ने कमाए 300 करोड़। 

मोहित सुरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अब तक भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद सैयारा का क्रेज कम नहीं हो रहा। पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़, दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ की कमाई की थी। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अहान और अनीत को भी रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की पहली ही फिल्म सैयारा से इतिहास रच दिया है। वे पहले ऐसे डेब्यूटेंट बन गए हैं जिनकी डेब्यू फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान जैसे बड़े स्टार्स के डेब्यू फिल्म रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

यहां देखें कुछ चर्चित डेब्यू फिल्मों की कमाई:
* स्टूडेंट ऑफ द ईयर – ₹70.86 करोड़
* धड़क – ₹110.11 करोड़
* केदारनाथ – ₹88.79 करोड़
* स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 – ₹95.90 करोड़

इन आंकड़ों के मुकाबले सैयारा का कलेक्शन कई गुना ज्यादा है। अहान तो अपनी कजिन अनन्या पांडे के डेब्यू रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुके हैं। फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है और अब फैंस की निगाहें इस पर टिकी हैं कि सैयारा जल्द ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह दिन दूर नहीं लगता।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स