ओवल में 6 रन से जीतकर भारत ने रचा इतिहास – शुभमन गिल की कप्तानी में विदेशी धरती पर पहली बार जीता निर्णायक पांचवां टेस्ट!
ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर किसी टेस्ट सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच जीता है। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 93 साल पुराना सूखा भी समाप्त किया।
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर विदेश में पहली बार किसी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला जीता। इससे पहले भारत ने विदेश में 16 बार पांचवां टेस्ट खेला था, जिसमें से 6 हारे और 10 ड्रॉ रहे थे। यह ऐतिहासिक जीत शुभमन गिल की कप्तानी में आई और भारत के लिए बेहद खास बन गई। मैच में भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) की 195 रनों की साझेदारी ने एक समय मेहमान टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए दोनों को आउट किया। आखिरी दिन इंग्लैंड को सिर्फ 35 रन चाहिए थे और भारत को 4 विकेट। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने पहले ही सेशन में इंग्लैंड के बचे हुए चारों विकेट गिराकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। सिराज ने मैच में कुल 9 और कृष्णा ने 8 विकेट लिए। यह जीत भारतीय टेस्ट इतिहास में एक नया मील का पत्थर बन गई है।
















































































Leave Your Message