नागिनों के बीच अब वैम्पायर की एंट्री? नागिन 7 में विवियन डीसेना की वापसी पर फैंस की बढ़ी उत्सुकता।
टीवी की दुनिया में 'नागिन 7' को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। पहले खबर आई थी कि इस बार शो में लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है—विवियन डीसेना की शो में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विवियन डीसेना नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में एकता कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में एकता कहती हैं, "हम क्या करने वाले हैं? सांपों के साथ कुछ करने वाले हैं?" जिस पर विवियन मुस्कराते हुए गर्दन हिलाकर 'ना' कहते हैं। फैंस इस वीडियो को ‘नागिन 7’ से जोड़ रहे हैं और मान रहे हैं कि ये दोनों शो के लिए साथ आ सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।
'नागिन 7' को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। एकता कपूर और विवियन डीसेना का हाल ही में वायरल हुआ वीडियो इस शो को लेकर नई अटकलों को जन्म दे रहा है। वीडियो में एकता पहले विवियन से मजाक में पूछती हैं कि क्या वो "सांपों के साथ कुछ करने वाले हैं?", जिस पर विवियन मना कर देते हैं। फिर एकता पूछती हैं, "शायद बैट्स के साथ?", इस पर विवियन मुस्कराते हुए कहते हैं, "हां, थोड़ा-थोड़ा नजदीक है इसके।" इस बातचीत को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि विवियन इस शो में वैम्पायर के रूप में नजर आ सकते हैं। अगर ये सच होता है, तो यह विवियन के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले वह 'प्यार की ये एक कहानी' में वैम्पायर का आइकॉनिक रोल निभा चुके हैं। बिग बॉस 18 में फर्स्ट रनर-अप रहे विवियन लंबे समय बाद किसी फिक्शन शो में वापसी कर सकते हैं।
















































































Leave Your Message