उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, धराली गांव में 10 की मौत, दर्जनों लापता। 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र में स्थित धराली गांव में 2025 के मानसून की सबसे भीषण बादल फटने की घटना सामने आई है। गंगोत्री धाम से करीब 19 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 40 से ज्यादा लोग लापता हैं और 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर है। बाढ़ के चलते कई मकान और होटल बह गए हैं, जबकि 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। SDRF, NDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने भी बताया कि जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्थिति की जानकारी ली है और ITBP व NDRF की टीमों को तुरंत रवाना कर दिया गया है। गंगोत्री धाम के पास बसे इस गांव में आई इस आपदा ने स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स