दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम धमाका, 1.9 बिलियन व्यूज के साथ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाल ही में उन्हें Hollywood Walk of Fame से सम्मानित किया गया था, और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई रील बनाकर इतिहास रच दिया है। दीपिका की इस रील को 1.9 बिलियन (190 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो उन्होंने सिर्फ 8 हफ्तों में हासिल किए। यह वीडियो एक होटल प्रमोशन से जुड़ा है, जिसमें दीपिका की स्टाइल और प्रेज़ेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस रील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (503 मिलियन+ व्यूज) और हार्दिक पांड्या x BGMI (1.6 बिलियन व्यूज) जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे दीपिका अब इंस्टाग्राम पर ग्लोबली ट्रेंड कर रही हैं।
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उनकी एक रील को 1.9 बिलियन व्यूज मिले हैं, जिससे उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "1.9 बिलियन व्यूज कोई मजाक नहीं है," जबकि दूसरे ने लिखा, "2 बिलियन व्यूज भी जल्द पूरे हो जाएंगे... शानदार उपलब्धि।" एक और यूजर ने कहा, "दीपिका कमाल कर रही हैं, नया रिकॉर्ड!" बता दें कि दीपिका इन दिनों मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं और उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था।
















































































Leave Your Message