24 घंटे में 174 मिमी बारिश के साथ खतरे की घंटी! उत्तराखंड में आसमान से और तबाही बरसने वाली है, लोगों से सुरक्षा और सतर्कता बरतने की अपील — प्रशासन अलर्ट मोड पर।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में भारी बारिश के चलते भयंकर तबाही मची है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसमें भारतीय सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद दो दिन से मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 6 अगस्त के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट बुलेटिन जारी किया है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में अति भारी वर्षा, बिजली गिरने, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। इन जिलों को ‘रेड अलर्ट’ की श्रेणी में रखा गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बाजपुर (166.0 mm), नरेंद्र नगर (148.5 mm), गनई गंगोली (147.0 mm) जैसे स्थानों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, 24 घंटे में 174.0 मिमी बारिश होना ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ (Extremely Heavy Rainfall) की श्रेणी में आता है, जो गंभीर खतरे का संकेत है। खासतौर पर पहाड़ी, नदी किनारे और शहरी क्षेत्रों में इससे भूस्खलन, बाढ़, चट्टानों के गिरने और यातायात बाधित होने की संभावना रहती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 64.5–115.5 मिमी को 'भारी वर्षा', 115.6–204.4 मिमी को 'अत्यधिक वर्षा' और 204.5 मिमी से अधिक को 'अत्यंत भारी वर्षा' माना जाता है। ऐसे में आम जनता को पक्के मकानों में शरण लेने, नदियों और नालों से दूर रहने, फ्लैश फ्लड संभावित इलाकों में वाहन न चलाने, तथा बुजुर्गों-बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। राज्य सरकार, SDRF और NDRF अलर्ट पर हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों से आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर 1070 पर संपर्क करने को कहा गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स