जेल में बंद इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों पीटीआई कार्यकर्ता, सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही जेल में बंद हैं, लेकिन उनके समर्थक सरकार के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे हैं। मंगलवार 5 अगस्त को सैकड़ों पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और इमरान की रिहाई की मांग की। लाहौर में रातभर छापेमारी के दौरान 500 से ज्यादा पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान ने अपने समर्थकों से देश में सच्चा लोकतंत्र बहाल होने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया है।
पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी ने सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और पीओजेके में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इमरान खान की बहन अलीमा खान के नेतृत्व में राष्ट्रीय सभा के सदस्य और सीनेटर अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सुरक्षा कारणों से जेल के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इस्लामाबाद व रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। इमरान खान को 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराकर गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से पीटीआई समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message