राहुल गांधी को झारखंड कोर्ट से राहत, अमित शाह पर 2018 की टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि केस में मिली जमानत।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यह मामला 2018 का है, जब उन्होंने एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल गांधी ने सहयोग किया और बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई, जिन्होंने राहुल के समर्थन में नारे लगाए। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राहुल गांधी ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताया है। मामला अभी विचाराधीन है और अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय की जाएगी।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में एक मानहानि मामले में पेश हुए। यह मामला 2018 का है, जब राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ यह केस प्रताप कुमार नामक व्यक्ति ने दायर किया है, जिन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह बयान दिया था। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए चाईबासा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं टाटा कॉलेज ग्राउंड में उनके लिए एक हेलीपैड भी बनाया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झारखंड पहुंचे थे और बुधवार को कोर्ट में पेश हुए। अदालती कार्यवाही के बाद उनके रांची लौटने की जानकारी है।
















































































Leave Your Message