मध्यप्रदेश में गूंजेगा आज़ादी का नया नारा – तिरंगा फहराओ, देश को सजाओ – स्वच्छता और एकता के संग आज़ादी का जश्न मनाओ!
मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे जोश और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। यह अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ-साथ स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। अभियान तीन चरणों में 2 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम, तिरंगा यात्राएं, रचनात्मक गतिविधियाँ, जागरूकता अभियान और स्वच्छता से जुड़ी पहल शामिल हैं।
इस पहल को ग्राम पंचायतों, स्कूलों, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी संस्थाओं के सहयोग से जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। "हर घर तिरंगा" केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक एकता को साथ लाने का एक बड़ा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। जनता से आग्रह किया गया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक ज़िम्मेदारी के साथ मनाएं।
















































































Leave Your Message