विश्व हिन्दू परिषद ने मचाया धमाल, विश्व में लहराऐगा, "श्री राम भगवान" का परचम।
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में तैयारियां चल रही हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इस समारोह को और भव्य बनाने के लिए मेगा प्लान बनाया है। इसके तहत VHP समारोह के लिए छप्पन देशों के 10 करोड़ परिवारों को आमंत्रित करेगी। इन सभी लोगों से अपने घरों के पास मंदिरों में जाकर इस कार्यक्रम को लाइव देखने की अपील की गई है।
उधर, प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को रामलला की नई पोशाक और झंडे सौंपे गए। इन पोशाकों बाद में राम लला को पहनाया जाएगा। जैसे जैसे राम मंदिर समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, इसे लेकर सियासत भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस, सपा, शिवसेना समेत तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी और RSS ने राम मंदिर को राजनीतिक में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम में न शामिल होने का फैसला किया है। उधर, बीजेपी ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए इन दलों को सनातन और हिंदू विरोधी बताया है। DMK सांसद टीआर बालू ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन कोई आध्यात्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। पार्टी को अपने वादे पूरे न करने का कोई मलाल नहीं है। बालू ने कहा, ये अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को अपनी उपलब्धि के रूप में दिखाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम लला के लिए श्री कृष्ण बांके बिहारी धाम से लाए गए विशेष आभूषण श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी को सौंपे गए। मध्यप्रदेश में भी कुछ खबरे देखने को मिली। एमपी में 22 जनवरी को कई जिलों में कलश यात्रा, रामलीला और प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
वहीं, मंदिरों के साथ लोग अपने घरों में भी दीप जलाएंगे और दीपावली मनाएंगे। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में DRY DAY का एलान कर दिया है। यानी उस दिन वाइन शॉप बंद रहेंगी और शराब बिक्री पर रोक होगी। इससे पहले राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में 22 जनवरी को ड्राई डे का ऐलान किया गया है।
















































































Leave Your Message