भारत पर 50% टैरिफ! अमेरिका ने दिखाया सख्त रुख, रूस से तेल खरीद पर भड़का व्हाइट हाउस। 

7 अगस्त 2025 से अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ (25% पहले से और 25% अतिरिक्त) लागू कर दिया है, जो कि किसी भी देश पर अब तक का सबसे ऊंचा अमेरिकी टैरिफ है। अमेरिका का यह कदम तब आया जब भारत ने रूस से तेल खरीदने से इनकार नहीं किया। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने इसे अमेरिका की "राष्ट्रीय सुरक्षा" से जुड़ा मुद्दा बताया। उनका तर्क है कि भारत अमेरिकी डॉलर से रूसी तेल खरीदता है, जिससे रूस को हथियार खरीदने और यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद मिलती है।

अमेरिका का कहना है कि भारत रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है और उसके पास अन्य स्रोतों से तेल खरीदने के विकल्प मौजूद हैं। भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम अनुचित, अविवेकपूर्ण और उसकी आर्थिक सुरक्षा के खिलाफ है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट किया कि चीन को भारत की तरह टारगेट नहीं किया गया क्योंकि चीन पर पहले ही भारी शुल्क लगे हुए हैं, और वे अपनी रणनीति को संतुलन में रखना चाहते हैं। अमेरिका के मुताबिक, भारत पहले से ही अमेरिकी उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाता है और गैर-टैरिफ बाधाएं भी खड़ी करता है, जिससे भारत को "शुल्क का महाराजा" बताया गया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स