दिल्ली में बड़ा आतंकी खतरा टला, STF ने बरामद किए अत्याधुनिक हथियार।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में एक बड़ी अनहोनी टल गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने समय रहते एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को वहां से 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल मिली हैं, जो बहुत ही आधुनिक और खतरनाक किस्म की हैं। इन पिस्टलों के साथ अतिरिक्त मैगजीन भी मिली हैं, जिससे साफ पता चलता है कि ये हथियार किसी बड़ी वारदात के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे। इस मामले में अमित नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि ये सभी हथियार मध्य प्रदेश से दिल्ली लाए गए थे। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों को दिल्ली में किसे दिया जाना था और इनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े मौके पर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की साजिश हो सकती थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से समय रहते इसे रोक लिया गया।
STF अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल बड़े आपराधिक या आतंकी घटनाओं में किया जा सकता था। मामले में जांच जारी है और हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।
















































































Leave Your Message