दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 130 से ज्यादा उड़ानें लेट, एयरलाइनों ने यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की दी सलाह।
दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड और कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख इलाकों में पानी भरने की खबर है। बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट से 130 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल उड़ान संचालन सामान्य है, लेकिन कई उड़ानों में देरी हो रही है।
दिल्ली में भारी बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा है। फ्लाइट रडार के अनुसार, शनिवार सुबह तक 135 उड़ानें देरी से चलीं, जिनमें से 15 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुईं और 120 उड़ानें आने वाली थीं। दिल्ली एयरपोर्ट ने X पर बताया कि फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और उनकी टीम यात्रियों की सहायता कर रही है। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रैफिक जाम और जलभराव को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और उड़ान की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर जांचते रहें। स्पाइसजेट ने भी चेतावनी दी है कि बारिश के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।
















































































Leave Your Message