रजनीकांत की ‘कूली’ ने रिलीज से पहले ही उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश – ₹250 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म जगत में मचा दिया तूफान!

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कूली’ ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने एडवांस राइट्स, डिजिटल, म्यूजिक, सैटेलाइट और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन से मिलाकर करीब 250 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, कूली ने इस कमाई के साथ थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' को भी पछाड़ दिया है, जिसने प्री-रिलीज़ में लगभग 230 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत की फिल्मों को लेकर दर्शकों की दीवानगी पहले से ही जगज़ाहिर है, लेकिन कूली को लेकर जिस तरह का क्रेज़ देखा जा रहा है, वह इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा था, और रजनीकांत का इंटेंस लुक, स्टाइल और दमदार डायलॉग्स ने फैंस को पूरी तरह दीवाना बना दिया है। निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ रजनीकांत की यह पहली फिल्म है, और यह जोड़ी लोगों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है। कूली एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें रजनीकांत का मास एंटरटेनर अवतार एक बार फिर देखने को मिलेगा। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। जिस तरह का हाइप और बिज़नेस कूली ने रिलीज़ से पहले ही कर लिया है, वह साउथ ही नहीं, भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी एक मिसाल बन सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स