ओरी का खुलासा: ‘गे होना मजेदार था, अब बीवी-बच्चों की तलाश में हूं’ – इंस्टा पोस्ट से मचाई हलचल!
ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी, जो सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और नीसा देवगन जैसे कई स्टारकिड्स के करीबी माने जाते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉलीवुड पार्टियों की जान बन चुके ओरी अक्सर बी-टाउन स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी, पत्नी और बच्चों को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की। यह वीडियो वायरल हो गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और सोशलाइट ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी, एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में ओरी शर्टलेस होकर पथरीली जगहों पर ट्रैवल करते नजर आते हैं और थोड़े उदास दिखते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "गे होना अब तक बहुत मजेदार था, लेकिन अब मैं 30 साल का हो गया हूं और अब बीवी और बच्चों का समय आ गया है। कोई रिश्ता भेजो।" उनके इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, किम शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। ओरी अक्सर बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते हैं और कपूर, खान जैसे बड़े फिल्मी परिवारों के करीबी माने जाते हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों में भी ओरी ने खूब शिरकत की थी। पेशे से ओरी एक सोशलाइट और इंफ्लूएंसर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइन में डिग्री ली है और फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उनका असली पेशा अब भी लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।
















































































Leave Your Message