वोटर धोखाधड़ी के आरोपों पर विपक्ष का EC कार्यालय मार्च,अखिलेश यादव ने  तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग। 

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक नेताओं के मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया, जो बिहार में विशेष समरी रिवीजन (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित "वोटर धोखाधड़ी" के खिलाफ था। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बैरिकेड पार कर मार्च में शामिल हो गए। विपक्षी सांसदों को रोके जाने पर वे वहीं धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष को रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके समेत कई दलों के सांसद शामिल हैं। सांसद तख्तियां लेकर ‘SIR लोकतंत्र पर हमला है’ और ‘वोट चोरी’ के नारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं और विपक्ष के नेता उनके साथ एकजुट हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया था। विपक्ष मतदाता सूचियों में फर्जी फॉर्म और विसंगतियों को लेकर सत्यापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा की मांग कर रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स