बिहार SIR और वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका हिरासत में।
बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित "वोट चोरी" के खिलाफ विपक्षी दलों ने दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके सहित INDIA गठबंधन के लगभग 25 दलों के 300 से अधिक सांसद शामिल हुए। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है और वोटर डेटा का दुरुपयोग हो रहा है। ‘SIR लोकतंत्र पर हमला है’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारी संसद से चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें पार्लियामेंट के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास बताया है और चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग की है। उनका कहना है कि SIR के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं, जो निष्पक्ष चुनाव के लिए खतरा है।
















































































Leave Your Message