"अगर खोपड़ी सनकी तो ब्रह्मोस चलेंगे!" - मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को सुनाई खरी-खरी!
बॉलीवुड के महानायक और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की हालिया धमकियों पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अगर खोपड़ी सनकी तो एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेंगे।" उनका बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बात दरअसल पाकिस्तान की बौखलाहट से जुड़ी है। 11 अगस्त 2025 को PPP प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बयान में भारत को खुलेआम जंग की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया गया और भारत ने पश्चिमी नदियों पर बांध बनाना शुरू किया, तो पाकिस्तान भारत से अपनी छह नदियां "वापस ले लेगा" और "जंग छेड़ेगा।"
मिथुन ने एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं पाकिस्तान की जनता के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन बिलावल की इन गीदड़भभकियों का जवाब देना ज़रूरी है। अगर वे इस तरह की बेतुकी बातें करते रहेंगे, तो भारत भी चुप नहीं बैठेगा। हम डैम भी बनाएंगे और ज़रूरत पड़ी तो ब्रह्मोस भी दागेंगे।"
बिलावल का यह बयान पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कूटनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल संधि की समीक्षा और सस्पेंशन भी शामिल है। पाकिस्तान इस कदम से पूरी तरह तिलमिलाया हुआ है।
बात यहीं नहीं रुकी। इससे पहले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अमेरिका में भारत को परमाणु हमले की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा था, "अगर पाकिस्तान डूबा, तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेगा।" इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। हम ब्लैकमेल में नहीं आते, हमारी सुरक्षा सर्वोपरि है।"
भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह अब सिर्फ सुनता नहीं, जवाब भी देना जानता है। मिथुन चक्रवर्ती का बयान न केवल जनता की भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि भारत अब हर स्तर पर तैयार है – चाहे वो डिप्लोमैटिक हो या सैन्य।
















































































Leave Your Message