सट्टेबाजी ऐप 1XBET मामले में सुरेश रैना को ED का समन।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को 1xBet बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में नोटिस भेजा है। ईडी ने उन्हें बुधवार को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। बताया जा रहा है कि सुरेश रैना इस अवैध बेटिंग ऐप के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। सुरेश रैना के अलावा इस जांच के दायरे में कई अन्य क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल हैं।
हैदराबाद की मियापुर पुलिस ने हाल ही में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सट्टा ऐप्स का प्रचार करने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी और निधि अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इससे पहले 17 मार्च को भी पुलिस ने 11 लोगों पर इसी तरह के आरोपों में आपराधिक मामले दर्ज किए थे। पुलिस का कहना है कि ये ऐप्स जुए की लत को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज को गंभीर वित्तीय और सामाजिक नुकसान होता है। ये प्लेटफॉर्म खासकर युवाओं और बेरोजगारों को लक्ष्य बनाते हैं और झूठे सपनों के जरिए उन्हें आकर्षित करते हैं। ऐसे किसी भी अवैध ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए।
















































































Leave Your Message