दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर दो दिन लगातार ड्राई डे, शराब की बिक्री पूरी तरह से रहेगी बंद।   

दिल्ली में इस हफ्ते लगातार दो दिनों तक शराब के ठेके बंद रहेंगे, यानी ड्राई डे रहेगा। यह व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (16 अगस्त) को ध्यान में रखकर की गई है। दोनों दिन शुक्रवार और शनिवार होने के कारण, शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। दिल्ली में आमतौर पर वीकेंड पर शराब के ठेके और रेस्टोरेंट्स में काफी भीड़ रहती है, लेकिन इस बार ड्राई डे के कारण शराब प्रेमियों को या तो पहले से ही शराब स्टॉक करनी होगी या अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा। यह भी जानना जरूरी है कि यदि किसी के पास पहले से शराब है तो वह उसे घर के भीतर पी सकता है, क्योंकि ड्राई डे का नियम सिर्फ शराब की बिक्री पर लागू होता है, सेवन पर नहीं।

दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने आदेश जारी किया है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमी (16 अगस्त), ईद-ए मिलाद (5 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), वाल्मिकी जयंती (7 अक्टूबर) और दीपावली (20 अक्टूबर) को सभी खुदरा शराब की दुकानें, बार, होटल और क्लब बंद रहेंगे। हालांकि, 1-15/L-15F लाइसेंस वाले स्टार कैटेगरी होटल्स को रूम सर्विस पर छूट दी गई है। भारत में ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी होती है, जो राष्ट्रीय, राज्यीय, धार्मिक पर्वों, चुनावों और महापुरुषों की जयंती के अवसर पर लगाई जाती है। शराब बेचते पकड़े जाने पर जुर्माना या लाइसेंस रद्द जैसी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स