नीतिश कुमार की उम्मीदों पर फिरा पानी, PM के पद से उतारे गये।

बीते दिन दिल्ली की कुर्सी पर निगाह जमाए विपक्षी दलों ने एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस, डीएमके समेत 14 दलों के मुखिया शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार के पद को लेकर बड़ा फैसला होना था, लेकिन नहीं हो पाया। नीतीश कुमार बैठक में गठबंधन के अगुवा क्यों नहीं बन पाए, इसके पीछे 2 तर्क दिए जा रहे हैं। पहला तर्क जेडीयू का है। जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से खुद इनकार कर दिया था। और दूसरा तर्क बैठक में शामिल दूसरे दलों के नेताओं का है।

सूत्रों के मुताबिक सीताराम येचुरी ने बैठक में कहा कि ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से राय-विचार करने के बाद ही संयोजक का फैसला हो। कई पार्टी के नेता इस पर सहमत नजर आए। राहुल गांधी का कहना है कि ममता बनर्जी की पार्टी नीतीश कुमार के नाम पर राजी नहीं है।  गठबंधन की बैठक से पहले ये तय माना जा रहा था कि संयोजक पद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की मुहर लग जाएगी। मगर बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने ये ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है, संयोजक कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई होना चाहिए। नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चाएं तब और तेज हो गई थी जब उन्होंने खुद जेडीयू की कमान संभाल ली। इससे पहले ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। ये बदलाव इंडिया गठबंधन की पिछली बैठक के तुरंत बाद हुआ।  ऐसा माना जाने लगा कि जब पार्टी की कमान नीतीश के पास है तो इंडिया गठबंधन में पार्टी से जुड़े सारे फैसले भी वही लेंगे। दूसरा, इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं को ये भी डर है कि अगर नीतीश कुमार को साथ नहीं रखा तो बिहार की 40 लोकसभा सीटें हाथ से निकल सकती है। क्योंकि पिछले चुनावों में बिहार में जेडीयू का अच्छा रिकॉर्ड रहा था और नीतीश का साथ दूसरी पार्टियों के लिए भी फायदेमंद सौदा रहा है।

2019 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू एनडीए की सहयोगी पार्टी थी। तब NDA ने बिहार की 40 में से उन्तालीस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।  बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने 6  सीटें जीती थीं।  इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू अकेले चुनाव में उतरी थी, तब भी 16 फीसदी वोट मिले थे। इसलिए इंडिया गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को इग्नोर नहीं करना चाहते।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स