रेवंत के ज़रिए राहुल से जुड़े हैं चंद्रबाबू? जगन रेड्डी के आरोप से  मचा सियासी तूफान। 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के माध्यम से राहुल गांधी से हॉटलाइन पर संपर्क में हैं। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वह आंध्र प्रदेश में हुए 12.5% वोट अंतर पर क्यों चुप रहते हैं? साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाए कि उनके हारने पर राहुल कुछ क्यों नहीं कहते।

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। जगन ने कहा कि राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के चुनाव में हुए कथित गड़बड़ियों पर इसलिए चुप हैं क्योंकि वे चंद्रबाबू नायडू से रेवंत रेड्डी के ज़रिए हॉटलाइन पर संपर्क में हैं। उन्होंने राहुल गांधी को "अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं" बताया। इसके साथ ही, पुलिवेंदुला और वोंटीमिट्टा उपचुनावों को लेकर उन्होंने नायडू पर लोकतंत्र को कमजोर करने, सत्ता के लिए षड्यंत्र और अत्याचार करने, तथा पुलिस और अधिकारियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। जगन ने कहा कि अधिसूचना जारी होते ही पुलिसिया दमन शुरू हो गया, और बिना किसी पुराने केस के पार्टी कार्यकर्ताओं को डराया और निशाना बनाया गया।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स