शश‍ि थरूर ने व‍िपक्षी गठबंधन को लेकर द‍िया बयान।

आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के ल‍िए, इंडिया गठबंधन के तौर पर सीटों का हिसाब बिठाने में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंड‍िया गठबंधन की एकजुटता को लेकर एक बयान दिया है। शशि थरूर ने सोमवार को कहा क‍ि अगर बीजेपी के ख‍िलाफ कई सीटों पर व‍िपक्ष मजबूती के साथ एकजुट होता है तो पर‍िणाम ब‍िल्‍कुल अलग आएंगे। बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से नीचे लाया जा सकता है। कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि बीजेपी के ख‍िलाफ अगर व‍िपक्षी गठबंधन मजबूती से लड़ता है तो 2019 का लक्ष्‍य सत्तारूढ़ दल को हास‍िल नहीं हो पाएगा। इसको लेकर वह पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हैं।

शशि थरूर ने 2019 के चुनावी आंकड़ों का व‍िश्‍लेषण करते हुए यह भी बताया क‍ि इसमें कांग्रेस को हरियाणा में 0, राजस्थान में 0, मध्य प्रदेश में 1, बिहार में 1 और कर्नाटक में सिर्फ 1 सीट ही हास‍िल हुई थी। इस तरह के दूसरे और भी राज्‍य हैं जहां पर कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया। लेक‍िन व‍िपक्ष के साथ म‍िलकर इन राज्‍यों में बेहतर क‍िये जाने की पूरी संभावना है। इस बार हम न‍िश्‍च‍ित तौर पर अच्‍छा और बेहतर चुनावी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उनको व‍िश्‍वास है क‍ि 2019 की तुलना में 2024 आम चुनाव में कांग्रेस अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। 

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ह‍िमाचल प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती है। उम्‍मीद से ज्‍यादा सीट हम वहां न‍िकाल सकते हैं। इसके अलावा कर्नाटक सरकार हमारी काफी पॉपुलर है, वहां पर हम अच्‍छा प्रदर्शन कर सीटें जीत सकते हैं। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने जमीनी स्‍तर पर काम क‍िया है ज‍िसका फायदा म‍िलेगा। हाल में कांग्रेस ने वहां पर सरकार भी बनाई है। तेलंगाना में कांग्रेस का लोगों को पूरा समर्थन है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स