15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नागपुर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला – मीट दुकानों और बूचड़खानों पर लगेगा ताला। 

15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा, जिसके तुरंत बाद कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार भी आने वाला है। इन खास अवसरों को लेकर पूरे देश में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इन्हीं पर्वों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नागपुर नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शहर की सभी मीट की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे।

नागपुर नगर निगम ने घोषणा की है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर की सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे। यह आदेश नगर निगम के उपायुक्त राजेश भगत द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, नागपुर नगर निगम की सीमा में सभी मीट शॉप्स पूरी तरह से बंद रहेंगी, और उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की उड़नदस्ते टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसी दिन पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरागत रूप से दिल्ली के लाल किले से ध्वजारोहण कर देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर देशवासियों में काफी उत्सुकता है कि इस बार प्रधानमंत्री क्या प्रमुख घोषणाएँ करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स