बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत, 1 सितंबर को पटना में बड़ा समापन। 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और स्वच्छ मतदाता सूची की मांग करना है। राहुल गांधी ने इस पहल को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ जैसे सिद्धांतों की रक्षा के लिए एक लड़ाई बताया है। यह यात्रा कितने दिन चलेगी और इसका समापन कहां होगा, इसकी जानकारी भी जल्द सामने आएगी।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी और विभिन्न जगह जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। यात्रा का शुभारंभ 17 अगस्त को बिहार इंडस्ट्रियल एरिया (BIDA ग्राउंड) से होगा, और शाम को डेहरी से शुरू होकर औरंगाबाद में समाप्त होगी। अगले दिनों यात्रा क्रमशः औरंगाबाद से शिवगंज, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, नरपतगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सिवान, छपरा होते हुए आरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 20, 25 और 31 अगस्त को ब्रेक रहेगा। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की बड़ी रैली के साथ होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स