चिप्स की कुरकुरी चमक के पीछे छुपा है सेहत का बड़ा खतरा!

बाजार में मिलने वाले चिप्स स्वाद में तो लुभावने और कुरकुरे होते हैं, लेकिन ये अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड होते हैं जिनमें ट्रांस फैट, ज्यादा नमक, शुगर, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिज़रवेटिव्स पाए जाते हैं। ये तत्व बच्चों और बड़ों दोनों की सेहत के लिए हानिकारक हैं, जिससे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। साथ ही, चिप्स का नियमित सेवन बच्चों के मानसिक विकास, पाचन और इम्यूनिटी पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए बच्चों को चिप्स की जगह स्वस्थ विकल्प देना जरूरी है।

लंबे समय में चिप्स खाने के नुकसान – 
1 चिप्स खाने से शरीर में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन की कमी हो सकती है।
2 लगातार सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ सकता है।
3 अधिक नमक और फैट के कारण ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा रहता है।
4 चिप्स में मौजूद प्रिज़रवेटिव्स पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
5 इनमें मौजूद रसायन बच्चों के दिमागी विकास को धीमा कर सकते हैं।
6 कब्ज और दांतों की सड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
7 अधिक सेवन से किडनी पर दबाव और नुकसान हो सकता है।
8 चिप्स में बनने वाला एक्रिलामाइड नामक रसायन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
9 बार-बार खाने से यह लत (addiction) जैसी आदत बन जाती है।
10 कम चबाने की आदत से जबड़े की मांसपेशियों का विकास रुक सकता है।
11 ससे दांत टेढ़े-मेढ़े और जबड़े में विकृति आ सकती है।
12 पेट भर जाता है लेकिन शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स