योगी आदित्यनाथ का मायावती को तंज, बीजेपी को मत समझाओ, गद्दी सम्भालो!

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरगिट बता दिया। मायावती के एलान के बाद यूपी में अब त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हर राजनीतिक दल को अपनी रणनीति तय करने का अधिकार है। हम कैसे किसी राजनीतिक दल के बारे में बात कर सकते हैं। किस अधिकार से बोल सकते हैं। बीजेपी को क्या फ़ायदा होना है, क्या नुक़सान होना है, ये बीजेपी सरकार अपने आप तय कर लेगी। हम लोग तो तब भी लड़े थे जब ये 2017 में ये अलग-अलग लड़े थे, 2014 में अलग-अलग लड़े थे और 14 में तो दो लड़कों की जोड़ी लड़ी थी, 2019 में प्रदेश में एक महागठबंधन भी बनाया था। तो बीजेपी 64 चौंसठ सीटों पर जीत हासिल की थी। 
साथ ही मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो द्वारा अखिलेश यादव को गिरगिट कहकर बुलाने पर कहा कि "अखिलेश यादव गेस्ट हाउस कांड शायद भूल गए, आख़िर मायावती के साथ किया तो उन्होंने ही था या स्मारकों के प्रति जिस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल उन्होंने किया जब वो 2012 में मुख्यमंत्री बने थे, वो किसी से छुपा हुआ है क्या? ये बार-बार कभी कांग्रेस के साथ जाते हैं, कभी बसपा के साथ जाते हैं, कभी किसी और के साथ जाते हैं तो ये तो बार-बार अपने आप को ही बदलते हैं। जिसके बाद सीएम योगी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स