डीपीएस द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट और श्री राम वर्ल्ड स्कूल को बम की धमकी, सभी स्कूल कराए गए खाली। 

आज सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। तीनों स्कूलों को खाली कराया गया और बच्चों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीपीएस द्वारका ने अभिभावकों को सूचित किया कि स्कूल आज बंद रहेगा और बच्चों को बस स्टॉप या गेट से घर ले जाने को कहा गया। सभी परीक्षाएं और कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

दिल्ली के द्वारका इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब डीपीएस द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल मिले। पुलिस के मुताबिक, ये धमकियां अलग-अलग ईमेल आईडी से भेजी गईं। फिलहाल किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात हैं। सभी स्कूलों को एहतियातन खाली कराया गया और बच्चों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। धमकी की खबर के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। एक अभिभावक ने बताया कि सुबह-सुबह इस तरह की खबर से घबराहट हो गई और बच्चों को स्कूल से वापस लेना पड़ा। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा। दिल्ली में पहले भी कई बार स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो ज्यादातर झूठी साबित हुई हैं, लेकिन इस बार प्रशासन कोई कोताही नहीं बरत रहा और पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स