हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश से नदियों में उफान, सुखना झील के खुले फाटक , चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला में लोगो को बाढ़ की दी गई चेतावनी।

हरियाणा के यमुनानगर में लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए रविवार को अधिकारियों ने हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 फाटक खोल दिए। सिंचाई विभाग के अनुसार, इस मानसून में पहली बार बैराज से 1.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी लगभग 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 17 अगस्त को दोपहर 1 बजे 1.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके असर से दिल्ली में यमुना का जलस्तर 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे 206 मीटर से ऊपर जाने की आशंका है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसी दौरान सोम नदी भी उफान पर आ गई है। नदी का तटबंध टूटने से पानीवाला समेत कई गांवों में बाढ़ का खतरा बन गया है। धनौरा गांव में नदी का पानी पुल के ऊपर से बहता दिखा, जो रणजीतपुर को हिमाचल से जोड़ता है। उधर, चंडीगढ़ में भी हालात गंभीर होते दिखे। रविवार को सुखना झील का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जिसके बाद एहतियातन झील के तीन में से एक फाटक खोला गया। फाटक खोलने से पहले आसपास के इलाकों को सतर्क कर दिया गया था। राज्य के कई हिस्सों, जैसे पंचकूला, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी तेज बारिश दर्ज की गई है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स