उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन एनडीए उम्मीदवार, विपक्ष आज करेगा बड़ा ऐलान।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अभी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि सभी विपक्षी नेता आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक करेंगे और उम्मीद है कि इसके बाद अपने उम्मीदवार का नाम भी सामने लाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन इस चुनाव को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई के रूप में देख रहा है। विपक्ष जिन नामों पर विचार कर रहा है, उनमें इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई का नाम शामिल है, जिन्होंने चंद्रयान-1 प्रोजेक्ट की अगुवाई की थी। इसके अलावा, डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा, इतिहासकार और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का नाम भी चर्चा में है। साथ ही महाराष्ट्र से एक दलित बुद्धिजीवी को भी उम्मीदवार बनाए जाने की बात हो रही है। वहीं, एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
















































































Leave Your Message