त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी को बड़ी राहत, टीवी, एसी, कारों पर जीएसटी घटाने की तैयारी। 

त्योहारी सीजन में आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार रोजमर्रा की चीजों और बड़े होम अप्लायंसेस जैसे 32 इंच से बड़े टीवी, एसी और डिशवॉशर पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% करने की तैयारी में है। यह नई दरें दिवाली से पहले लागू हो सकती हैं, जिससे इन उत्पादों के दाम करीब 10,000 रुपये तक कम हो सकते हैं। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ावा देगा, खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए जो महंगाई के चलते खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह जीएसटी कटौती पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो मेगा सेल्स और बाजार में नई ऊर्जा भर सकती है।

सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) और कुछ छोटी कारों पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% करने का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से एसी की कीमत मॉडल के अनुसार करीब 1500 से 2500 रुपये तक कम हो सकती है। कंपनियों जैसे Blue Star, Panasonic और Godrej ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे जल्द लागू करने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे एसी की कीमतों पर 6% से 10% तक की सीधी गिरावट संभव है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में डिमांड बढ़ेगी। इसके अलावा, एंट्री-लेवल हैचबैक, छोटी सेडान और मिनी-एसयूवी कारों को भी 18% जीएसटी स्लैब में लाने की योजना है। अभी इन पर 28% जीएसटी और 1-3% सेस लगता है, जिससे कुल कर 31% तक हो जाता है। जीएसटी कटौती से ऑल्टो K10, वैगनआर, डिजायर, टाटा पंच, हुंडई एक्स्टर, रेनॉल्ट क्विड और काइगर जैसी गाड़ियाँ सस्ती हो सकती हैं। इस फैसले से त्योहारी सीजन में कंजम्पशन और सेल्स में इजाफा होने की उम्मीद है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स