यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर जाकर राहत कार्यों का लिया जायजा।
दिल्ली के कुछ निचले इलाकों में यमुना नदी का पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यमुना बाजार के आवासीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। हालात का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मौके पर पहुंचकर पानी में उतरकर लोगों से बातचीत की। सीएम ने बताया कि यमुना का जलस्तर 206 मीटर के करीब पहुंच गया था, जिससे पानी निचले इलाकों में भर गया। हालांकि यह राहत की बात है कि पानी और आगे नहीं बढ़ा। सरकार ने खाद्य, जल, चिकित्सा और सोलर लाइट जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जलस्तर जल्द ही कम हो जाएगा।
सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। सीएम कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने असीता घाट, यमुना छठ घाट, 12 नंबर रेगुलेटर और कंट्रोल रूम सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
















































































Leave Your Message