उपराष्ट्रपति पद की रेस: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी बनाम अनुभवी नेता सीपी राधाकृष्णन, कौन होगा भारी?

आज विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को इस पद के लिए चुना गया है। यह ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में किया गया। अब उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है, हालांकि संसद में नंबरों के हिसाब से एनडीए का पलड़ा भारी है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी एक ईमानदार और संवेदनशील न्यायाधीश रहे हैं। उन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों के हक में कई अहम फैसले दिए हैं। वे आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज, गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी रह चुके हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी को इसलिए भी चुना गया क्योंकि तेलंगाना में जाति जनगणना पर बनी विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व उन्होंने ही किया था। इस समिति ने 300 पेज की रिपोर्ट में बताया कि सरकार का सर्वे बिल्कुल वैज्ञानिक और भरोसेमंद था। इस रिपोर्ट को देश भर में मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स