पानी में डूबता पाकिस्तान: खैबर, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में मची तबाही, मौसम विभाग की नई चेतावनी – 700 से ज़्यादा मौतें, 900 से अधिक घायल।
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, 26 जून से अब तक 706 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 24 नई मौतें दर्ज की गई हैं। हालात बिगड़ते देख पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। हालात कितने भयावह हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, बाढ़ संबंधी घटनाओं में घायलों की संख्या बढ़कर 965 हो गई है। एनडीएमए के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 427 लोग मारे गए हैं, इसके बाद पंजाब प्रांत में 164, सिंध में 29, बलूचिस्तान में 22, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 56 और इस्लामाबाद क्षेत्र में 8 लोग मारे गए हैं।
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा में 9 राहत शिविरों के ज़रिए 6,903 लोगों को बचाया गया और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। वहां 8 सैन्य इकाइयां और बुनेर में 2 बटालियन राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि सेना के विमान भी बचाव और आपूर्ति अभियानों में इस्तेमाल हो रहे हैं। संघीय मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि अब तक 25,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीएमए, सेना और प्रांतीय सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्य चला रही है।पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
















































































Leave Your Message