उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, पीएम मोदी ने किया समर्थन। 

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावी रेस तेज हो गई है। इंडिया ब्लॉक की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा के बाद, NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। राधाकृष्णन ने कुल चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से एक सेट में पीएम मोदी पहले प्रस्तावक बने। प्रत्येक सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर थे। शेष तीन सेटों में केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए सांसदों के हस्ताक्षर शामिल रहे।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंडिया अलायंस ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं तथा 2011 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए। वे 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। दूसरी ओर, एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन पहले ही दाखिल कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रथम प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। राधाकृष्णन ने कुल चार सेटों में नामांकन दाखिल किया, हर सेट में 20 प्रस्तावकों और अनुमोदकों के हस्ताक्षर थे। चुनाव के मद्देनज़र दोनों खेमों ने समर्थन जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए की ओर से विपक्षी दलों से संपर्क साध रहे हैं, जबकि सीपी राधाकृष्णन भी नेताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी कर दी है। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त, जांच 22 अगस्त और नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स