अग्नि-5 मिसाइल का भारत द्वारा सफल परीक्षण, 5000 किमी दूर तक पहुंचाएगा परमाणु हथियार।
20 अगस्त 2025 को भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के तहत किया गया और इसमें सभी परिचालन व तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। इस कदम को वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की रणनीतिक क्षमता को सुदृढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है।
भारत ने 20 अगस्त 2025 को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसे ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से दागा गया। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गई है और इसका संचालन रणनीतिक बल कमान (Strategic Forces Command) के तहत किया गया। अग्नि-5 भारत की सबसे ताकतवर मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 5000 किलोमीटर तक है। इसकी पहुंच में पाकिस्तान, चीन सहित एशिया, यूरोप के कई हिस्से आते हैं, जिससे यह भारत की रणनीतिक सुरक्षा क्षमता को एक नया आयाम देती है। अग्नि-5 में MIRV (Multiple Independently targetable Reentry Vehicle) तकनीक है, जो इसे एक साथ कई परमाणु हथियारों को अलग-अलग लक्ष्यों पर दागने की क्षमता प्रदान करती है — ऐसी तकनीक बहुत ही कम देशों के पास है। मिसाइल में आधुनिक नेविगेशन, मार्गदर्शन प्रणाली, शक्तिशाली इंजन और उन्नत वारहेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी सटीकता और मारक क्षमता अत्यधिक प्रभावी हो गई है। यह परीक्षण भारत की दीर्घकालिक रणनीतिक तैयारियों और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
















































































Leave Your Message