मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला राजेश खिमजी पुलिस रिमांड में, पूछताछ में किया भैरव स्वरूप कुत्ते का बड़ा खुलासा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला राजेश खिमजी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के पहले दिन उसने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राजेश ने बताया कि वह शिव मंदिर बनाकर शिवलिंग की पूजा करता है। कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया। इसके बाद राजेश सोमवार को अपने घर से उज्जैन गया। वहां भी उसे भैरव स्वरूप के कुत्ते ने दिल्ली आने का निर्देश दिया। सीएम रेखा गुप्ता से मिलने बिना टिकट आया था राजेश खिमजी राजेश बिना टिकट ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां उसने किसी से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर का पता पूछा। इसके बाद मेट्रो में बैठकर मुख्यमंत्री के निजी आवास की ओर चला, लेकिन गलत मेट्रो स्टेशन पर उतर गया। फिर उसने राहगीरों से पूछताछ कर रिक्शा के जरिए मुख्यमंत्री के आवास तक पहुंचा और रिक्शा वाले को 50 रुपये दिए। उसने पुलिस को बताया कि उसने मुख्यमंत्री से कुत्तों को दिल्ली से बाहर न निकालने की अपील की थी।
‘सीएम ने बात नहीं सुनी तो हमला कर दिया’
राजेश ने पूछताछ में बताया कि मुख्यमंत्री ने उसकी बात अनसुनी कर दी, जिसके बाद उसने हमला कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह अपनी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखकर शाम की ट्रेन से गुजरात वापस जाने वाला था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राजेश के बयान में कितनी सच्चाई है और कहीं वह जांच को भटकाने के लिए तो ऐसा नहीं कह रहा।
















































































Leave Your Message