विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को उतारकर एकजुटता दिखाई, 160 सांसदों ने नामांकन पत्र पर किए हस्ताक्षर, 9 सितंबर को होगी महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई। 

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर सोनिया गांधी, शरद पवार, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, रामगोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत सहित कई अन्य गठबंधन नेता मौजूद रहे। 80 विपक्षी सांसदों ने उन्हें प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में समर्थन दिया, जिनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा। नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए गए, जिन पर कांग्रेस के प्रमुख और अन्य नेताओं समेत 160 सांसदों ने हस्ताक्षर किए। बी सुदर्शन रेड्डी पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश और गोवा के लोकायुक्त रह चुके हैं, साथ ही वह हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं।

विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन से पहले विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की और संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार और संजय राउत जैसे बड़े नेता मौजूद थे। वहीं, एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन पीएम मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया। निर्वाचक मंडल में कुल 782 सांसद हैं, जिसमें NDA के पास 422 सांसदों का समर्थन है जबकि विपक्ष के पास 312 सांसद हैं। जीत के लिए 391 सांसदों का समर्थन जरूरी है, इसलिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब चुनाव में जीत के मार्जिन पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स