जनसुनवाई में हमले के बाद रेखा गुप्ता की वापसी, ‘वस्त्रिका’ और ‘आइडियाथॉन’ में होंगी आज शामिल।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त (बुधवार) को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति, राजेशभाई खिमजी, ने हमला कर दिया था। सौभाग्यवश उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और इलाज के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। आज, शुक्रवार 22 अगस्त से वे फिर से अपने आधिकारिक कार्यों की शुरुआत कर सकती हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने 41 वर्षीय हमलावर को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय लौटने वाली हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी — सुबह 11:30 बजे गांधी नगर में 'वस्त्रिका' कार्यक्रम और शाम 4:00 बजे चाणक्यपुरी के अशोक होटल में 'आइडियाथॉन' ग्रैंड फिनाले में शिरकत करेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। हमले के बाद अपने संकल्प को दोहराते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका 'जनसुनवाई' कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा, न कि सिर्फ उनके आवास पर। उन्होंने कहा, "दिल्ली को कभी अकेला नहीं छोड़ूंगी। अपने पिता की शिक्षाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं कठिनाइयों से उबरने की दोगुनी ताकत रखती हैं और वे भी खुद को साबित करने के लिए "अनगिनत परीक्षाओं से गुजरने के लिए तैयार" हैं।
















































































Leave Your Message